दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ऑपरेशन मुस्कान के तहत सुपेला पुलिस ने 13 वर्षो से गुम बालिका को ओडिशा से किया सकुशल दस्तयाब

भिलाई। प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला की रहने वाली नाबालिग बालिका दिनांक 20.12.2012 की शाम घर में बिना बताये कहीं चली गई थी। अपहृता के परिजनो द्वारा वर्ष 2012 में ही थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराये थे। नाबालिग बालिका का पता तलाश किया जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक संजय पुंढीर के मार्गदर्शन में नाबालिग बालक/बालिकाओं के दस्तयाबी हेतु ऑपरेशन मुस्कान में अधिक से अधिक बरामदगी हेतु मीटिंग लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये थे।

जिसके परिपालन के दौरान ज्ञात हुआ कि वर्ष 2012 से एक गुम बालिका डुमेरपारा खैरा जिला बलांगीर (उड़ीसा) के आस पास रह रही है। एैसी सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल सउनि खुशबू वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर उड़ीसा अपहृता के पता तलाश हेतु रवाना किया गया था। जहां से गुम बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है। 13 वर्ष उपरांत गुम बालिका की बरामदगी से परिजनो के चेहरे पर पुलिस ने मुस्कान लौटाया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, सउनि खुशबू वर्मा, प्र.आर. पंकज चौबे, म.आर. तोषी गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button