छत्तीसगढ़फीचर्ड

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़खानी करने वाला आरोपी लाइब्रेरियन गिरफ्तार

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले आरोपी लाइब्रेरियन को थाना कसडोल पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। दिनांक 19.09.2024 को प्रार्थी प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान द्वारा थाना कसडोल में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम सोनाखान स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत 05 छात्राओं के सांथ विद्यालय के आरोपी लाइब्रेरियन द्वारा छेड़खानी किया गया है।

रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 407/2024 धारा 74 बीएनएस एवं 12 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लाइब्रेरियन संजय कुमार को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ पर आरोपी द्वारा विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना करना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी लाइब्रेरियन संजय कुमार उम्र 31 साल निवासी ग्राम कुरदा छुईयापार जिला जांजगीर-चांपा को आज दिनांक 20.09.2024 को विधिवत गिरफ्तार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button