दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई के यश योगी ने राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता को जीतकर भिलाई का नाम किया रौशन

भिलाई। 22वीं राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 29 जुलाई से 02 अगस्त 2023 के मध्य सूरजपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में भिलाई के यश योगी ने स्टेट चैम्पियनशिप का खिताब चौथी बार जीतकर भिलाई का नाम रौशन किया है। यश योगी, बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग के नगर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत शिव कुमार योगी के सुपुत्र है। इनके पिता शिव कुमार योगी, बैडमिंटन के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच भी रह चुके है।

यश योगी छः बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे जिनमें से चार बार उन्होंने खिताब अपने नाम किया है। विगत 15 वर्षों से भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से खेलते हुए इंटरनेशनल व नेशनल चैम्पियनशिप में भारत तथा भिलाई इस्पात संयंत्र का नाम रौशन कर रहे है।

राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता जीतने के साथ ही यश योगी इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यश योगी, अपने पिता शिव कुमार योगी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन करते आ रहे है।

उल्लेखनीय है कि यश योगी, स्कूल नेशनल में गोल्ड, वेस्ट जोन में ब्रांज व ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी में विजेता का खिताब हासिल कर चुके है। बीएसपी की ओर से 2 बार इंटर स्टील प्रतियोगिता में भी प्रतिनिधित्व कर चुके है। यश योगी, वर्तमान में 8 बार इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं तथा इंडिया सीनियर रैंक में 16 वें स्थान पर हैं। उनकी इस उपलब्धि पर भिलाई की खेल बिरादरी ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button