Uncategorised

एसएसपी अजय यादव ने किया वृक्षारोपण, राजधानी के शहरी एवं ग्रामीण थानों में लगाया गया 10-10 पौधे

रायपुर। आज दिनांक 07.06.2021 को रायपुर पुलिस के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के आदेशानुसार शहर एवं देहात के सभी थानों मैं 10-10 पौधे लगाए गए साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल के गरिमामय उपस्थिति में रक्षित केंद्र रायपुर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एमआर मंडावी प्रशिक्षु आईपीएस अंकिता शर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस वार्ष्णेय, प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक लाइन मणि शंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर रक्षित निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी समेत लगभग 70 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया।

Related Articles

Back to top button