Uncategorised

नवरात्र में डोंगरगढ़ स्थित मॉ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रीबम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन हेतु रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया तैयार, यहां जाने रजिस्ट्रेशन के तरीके

दुर्ग। आगामी क्वांर नवरात्र में डोंगरगढ़ स्थित मॉ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा दर्शन रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार किया गया है। सीमित प्रतिबंधों के साथ श्रृद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी। https://portal.bamleshwari.org उक्त दर्शन पोर्टल में पंजीयन कराकर ई-पास प्राप्त कर दर्शनार्थी माता के दर्शन कर सकेंगे।

पदयात्री मेला इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा

दर्शन के दौरान श्रृद्धालुओं को अपने साथ कोविड-19 टीकाकरण अथवा कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट साथ में लेकर आना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Back to top button