खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

100 करोड़ की जमीन कब्जाने के लिए प्रार्थिया का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र एवं वसियतनामा बनाकर तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

100 करोड़ की जमीन कब्जाने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाला आरोपी रजनीश कुमार जैन गिरफ्तार…आरोपी द्वारा स्वयं को प्रार्थिया का भाई बताकर, बनवाया था फर्जी दस्तावेज…आरोपी द्वारा तहसील कार्यालय में प्रार्थिया का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र एवं वसियतनामा बनाकर किया गया था प्रस्तुत…

 

रायपुर। प्रार्थिया कमलेश जैन ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एफ-10 ग्रीन पार्क एक्सटेंशन साऊथ वेस्ट दिल्ली की है तथा उसके स्वामित्व की भूमि ग्राम-तांदुल, प.ह.नं.20, रा.नि.मं. मंदिरहसौद, तहसील आरंग, जिला रायपुर छत्तीसगढ में स्थित है। जिसका भूमि खसरा नंबर क्रमशः 6, 12, 17, 18, 20, 25, 59, 75 एवं 84 रकबा क्रमशः 0.140 हे., 0.530 हे., 0.140 हे., 0.090 हे., 7.620 हे., 1.920 हे., 0.100 हे., 0.570 हे. एवं 1.880 हे. कुल रकबा 12.990 हेक्टेयर स्थित है।

जिसका ऋण पुस्तिका क्र. 1496355 है। प्रार्थिया को कुछ समय पूर्व ज्ञात हुआ था कि रजनीश कुमार जैन एवं उसके साथियो के द्वारा प्रार्थिया को मृत बताकर उसके नाम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तथा उसका फर्जी वसीयतनामा तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत कर मंदिर हसौद जिला रायपुर के कार्यालय में उपरोक्त भूमि के नामांतरण हेतु आवेदन किया गया था।

जिसे तहसीलदार मंदिर हसौद के द्वारा दिनांक 06.08.2024 को निरस्त किया गया है। इस प्रकार रजनीश कुमार जैन एवं उसके साथियों द्वारा षडयंत्रपूर्वक प्रार्थिया से संबंधित फर्जी व्यक्तिगत दस्तावेज बनवाकर, कुटरचना कर प्रार्थिया के धोखाधड़ी किया गया है। जिस आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह द्वारा गंभिरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर प्रकरण में संलिप्त आरोपियों का पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। प्रकरण में संलिप्त आरोपी घटना को अंजाम देने के पश्चात् से लगातार फरार चल रहे थे जिस पर पुलिस टीम के द्वारा उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपी रजनीेश कुमार जैन की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रजनीश कुमार जैन की पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर उक्त ठगी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रजनीश कुमार जैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी- रजनीश कुमार जैन पिता पुनमचंद जैन उम्र 68 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 07 विवेकानंद मार्केट चिचली पोष्ट चिचली थाना चिचली जिला नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button