छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर और अम्बिकापुर में खद्दी परब समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 6 अप्रैल को जशपुर, सरगुजा और राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे जशपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे सरना पूजा स्थल, दीपू बगीचा में आयोजित खद्दी परब धरती पूजा (सरहुल) समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद वे वहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.25 बजे अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और वहां सरहुल पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अम्बिकापुर से दोपहर 3.50 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘श्री हुनमान जन्मोत्सव’ कार्यक्रम में शाम 7.15 बजे शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button