खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

शहीद उप निरीक्षक श्यामकिशोर शर्मा को मरणोपरान्त पुलिस वीरता पदक से किया गया सम्मानित

राजनांदगांव। दिनांक 08.05.2020 को अविभाजित जिला राजनांदगांव हाल- नवीन जिला मोहला-मानपुर-अं0चौकी के ग्राम परधोनी थाना मानपुर में करीबन- 07-08 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर थाना मानपुर से उप निरी0 श्याम किशोर शर्मा थाना प्रभारी मदनवाड़ा, उप निरी0 प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी कोहका के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की करीबन 28 अधिकारी/कर्मचारी ग्राम परधोनी की ओर सर्चिंग हेतु रवाना हुये।

पुलिस पार्टी सर्चिंग करते ग्राम परधोनी की ओर आगे बढ़ रही थी कि करीबन 09.30 बजे रात्रि में नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर अंधाधुन्ध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा कारगर जवाबी कार्यवाही की गई। फायरिंग करीबन 15-20 मिनट चली। फायरिंग पश्चात घटना स्थल का सर्च किया गया।

घटना स्थल से 04 नक्सलियों का शव एवं 01 नग ए.के.-47 रायफल, 01 नग एसएलआर रायफल एवं 02 नग 12 बोर बंदूक बरामद किया गया। शहीद उप निरी0 श्याम किशोर शर्मा थाना प्रभारी मदनवाड़ा अविभाजित जिला राजनांदगांव हाल- नवीन जिला मोहला-मानपुर-अं0चौकी के द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुये अदम्य साहस व वीरता का परिचय देते हुये नक्सलियों से बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुये शहीद हो गये।

शहीद उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा के मरणोपरान्त उन्हे राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
भारत सरकार से वीरता पदक जिला राजनांदगांव को प्राप्त होने पर राहुल भगत, पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव के निर्देशन में मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान राजनांदगांव को भारत सरकार से प्राप्त वीरता पदक शहीद उप निरी0 श्याम किशोर शर्मा के पिता बृजमोहन शर्मा को ससम्मान दिये जाने हेतु भेजा गया।

जिसे दिनांक 11.12.2023 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सरगुजा रेंज सरगुजा में शहीद उप निरी0 श्याम किशोर शर्मा के पिता बृजमोहन शर्मा को ससम्मान आमंत्रित कर अंकित गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा के हाथो प्रदाय कराया गया। उक्त कार्यक्रम में अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान राजनांदगांव भी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button