छत्तीसगढ़फीचर्ड

जुआ खेलते 5 जुआडियो को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, नगद 1610/- ₹ व 52 तास पत्ती जप्त…

बेमेतरा। प्रतिदिन समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत थाना साजा व चौकी कंडरका पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिला कि ग्राम केशडबरी व बोरसी परेतीन बांधा के पास में कुछ लोग आम जगह पर रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर तास पत्ती से जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना साजा व चौकी कंडरका पुलिस द्वारा गवाहो के साथ घटना स्थल पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया । जहां पुलिस को आते देखकर कुछ जुआडियान भाग निकले तथा आम जगह पर रूपये-पैसो का हार-जीत दांव लगाकर जुंआ खेलते जुआडियान रंगे हाथो पकडें गये। जिसमें अलग – अलग 02 प्रकरण में 05 जुआडियानो 1. अशोक यादव उम्र 30 साल 2. हिंसा सेन उम्र 34 साल साकिन केशडबरी थाना साजा जिला बेमेतरा के पास एवं फण्ड से कुल नगदी रकम 1150 /- रूपये व 1. केशव पाल उम्र 24 साल 2. किशोर पारधी उम्र 21 साल 3. देवेन्द्र पारधी उम्र 29 साल साकिनान बोरसी चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के पास एवं फण्ड से कुल नगदी रकम 460 /- रूपये व 52 पत्ती तास जप्त किया गया। उक्त 02 प्रकरण में 05 जुआडियानो से नगदी रकम 1610/- रूपये व 52 पत्ती तास को 13 जुआ एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button