फीचर्डविविध

यात्रीगण कृप्या ध्यान देवे: रेल्वे ने 19 और 20 अप्रैल को कैंसिल कर दी है कई ट्रेनें, सफर से पहले यहां चेक करें लिस्ट

नई दिल्ली। अगर आपने आज या फिर ट्रेन से सफर का प्लान बनाया है तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है. इंडियन रेलवे ने 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. अगर आपका भी रिजर्वेशन है तो आप उससे पहले फटाफट ये लिस्ट चेक कर लें. देशभर में तेजी से फैल रही कोरोना की दूसरी लहर के बीच रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया है. वेस्टर्न रेलवे ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। वेस्टर्न रेलवे ने ट्वीट में लिखा है कि पश्चिमी रेलवे स्टेशनों पर आने और समाप्त होने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों को आज से अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया है. इसमें सूरत, जामनगर, भोपाल, वडोदरा, वेरावल और दाहोद जाने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं।

https://twitter.com/WesternRly/status/1383851510744817672?s=19

Related Articles

Back to top button