छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 11 जुलाई को

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 जुलाई 2025 को सवेरे 11.30 बजे से राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित होगी।

समय पर खाद-बीज मिलने से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

वर्तमान में मानसून सीजन का समय है ऐसे में किसानों के लिए समय पर खाद व बीज़ का इंतजाम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। शासन-प्रशासन द्वारा किसानों क़ो खाद बीज समय पर उपलब्ध कराने के लिए समितियों में अग्रिम भण्डारण हेतु अवश्यक निर्देश अधिकारियों क़ो दिये गए हैं। समय पर बीज़ व उर्वरक मिलने से किसानों क़ो खेती-किसानी की चिंता दूर हुई है।

बलौदाबाजार जिले के ग्राम परसाभदेर (च) निवासी किसान संतोष कुमार निषाद हर साल की तरह इस बार भी अपने खेतों में मेहनत करने के लिए तैयार थे। लगभग 7 एकड़ ज़मीन में खेती करने वाले संतोष निषाद के चेहरे पर चिंता की लकीरें तब उभर आई थीं, जब उन्हें लगा कि कहीं इस बार खाद मिलने में देर न हो जाए। खाद की समय पर उपलब्धता हर किसान के लिए किसी राहत से कम नहीं होती।

यही सोचकर वो पहुंचे सेवा सहकारी समिति बलौदाबाजार। लेकिन इस बार नज़ारा कुछ और ही था। न कोई भीड़, न कोई भागदौड़। व्यवस्था इतनी सुगम थी कि उन्हें तुरंत और पूरी मात्रा में खाद मिल गई। खाद हाथ में आते ही संतोष की आंखों में एक चमक सी आ गई।

उन्होंने कहा, पहली बार ऐसा लगा कि सरकार सच में हमारे बारे में सोच रही है। खाद लेने में कोई दिक्कत नहीं आई, समय भी बचा और मेहनत भी। इससे अब खेत की बुवाई समय पर हो पाएगी। इस व्यवस्था से प्रभावित होकर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया। उनका कहना था, मुख्यमंत्री जी की किसान हितैषी सोच के कारण ही आज हम जैसे छोटे किसान भी आत्मनिर्भर बन पा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button