छत्तीसगढ़फीचर्ड

सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की महिला टीम ने जीता कांस्य पदक, रायपुर मंडल की 02 महिला खिलाड़ी शामिल

रायपुर। 85वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन गुवाहाटी में दिनांक 18 दिसंबर’ 2023 से किया गया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की महिला बैडमिंटन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है । भारतीय रेलवे की विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 02 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया एवम पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन महिला बैडमिंटन खिलाडियों में दीक्षा एवं के. प्रीती शामिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में क्रमशः कनिष्ठ लिपिक, कार्मिक विभाग एवं कनिष्ठ लिपिक, अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत है।

भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि आज इन महिला खिलाड़ियों ने भारतीय रेलवे के साथ ही साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रौशन किया है। इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व रेलवे की अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है।

भारतीय रेलवे की महिला बैडमिंटन टीम एवं उसमें शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button