खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान, डिजिटल महाकुंभ को द‍िया समर्थन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंची. यहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया. इसका वीडियो सामने आया है…

 

प्रयागराज (ए)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया. राष्ट्रपति के साथ में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी नजर आए. त्रिवेणी संगम तक एक नाव से सभी पहुंचे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज के अरैल घाट पहुंचीं. इससे पहले पक्षियों को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी ने दाना खिलाया।

महाकुंभ में राष्ट्रपति संगम में पूजा अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। राष्ट्रपति डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी गई। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था।

पवित्र स्नान करने के बाद, उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम, संगम में खड़े होकर प्रार्थना भी की। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ संगम पहुंचे।

इसके उपरांत उन्होंने अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन भी किए। साथ ही बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना किया।

उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत और बाघंबरी पीठ के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि ने पूरे विधि विधान से पूजन संपन्न कराया और राष्ट्रपति को मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

आधुनिक भारत और डिजिटल युग के साथ धार्मिक आयोजनों को जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी समर्थन दिया। वे डिजिटल महाकुम्भ अनुभूति केंद्र का अवलोकन करने पहुंचीं, जिसमें महाकुम्भ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है।

आपको बता दें क‍ि देश-विदेश के श्रद्धालुओं को महाकुंभ के अद्भुत आयोजन को और अधिक निकटता से अनुभव करने के लिए इसे स्थापित किया गया है। राष्ट्रपति ने स्वयं इसका अनुभव किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने उन्हें केंद्र की विशेषताओं से भी अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button