दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सभी समूहों को सार्वजनिक लॉटरी निकाल कर सुलभ संचालन कार्य दिया जाए : पार्षद पीयूष मिश्रा

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 38 जोन-1 के पार्षद पियूष मिश्रा ने कलेक्टर दुर्ग को पत्र लिखकर स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत संचालित सुलभ शौचालय संचालन महिला एवं स्व सहायता समूहों को सार्वजनिक लॉटरी के माध्यम से किए जाने की मांग की है।

श्री मिश्रा ने कलेक्टर को दिए पत्र में बताया है कि नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा विगत 2-3 माह पूर्व स्वच्छता श्रृंगार योजना के अंतर्गत नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के संचालन एवं रखरखाव कार्य हेतु महिला समितियों एवं स्व सहायता समूह के द्वारा आवेदन मंगाये गये थे, जिसमें विभिन्न समितियों/समूहों द्वारा आवेदन किए गए।

नगर निगम द्वारा तय जॉच उपरान्त पात्र पाए गए समूहों के संबंध में आज तक सुलभ शौचालय संचालन का कोई भी निर्णय नहीं हुआ है। पार्षद पियूष मिश्रा ने कहा कि ऐसा ज्ञात हुआ है कि महापौर परिषद् द्वारा कुछ अपनी समितियों को चुनकर उन्हे 10 से 15 की संख्या में सुलभ शौचालय संचालन देने की तैयारी है, जिससे शेष पात्र महिला समितियों/समूह इस कार्य से वंचित हो जायेंगे और महिलाओं को कार्य देने की योजना विफल हो जायेगी।

उन्होंने कलेक्टर को सौंपे पत्र में नियमानुसार नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता श्रृंगार योजना के अंतर्गत जितने भी सुलभ शौचालय हैं, जितने समूह निगम द्वारा जांच उपरान्त पात्र हैं, उन सभी समूहों को सार्वजनिक लॉटरी निकाल कर सुलभ संचालन कार्य दे दिया जाए।

उन्होंने लॉटरी निकालते समय सभी पार्षदों, पात्र महिला समूहों को सूचना दिया जाने की भी मांग शासन प्रशासन से की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button