दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शासकीय अस्पताल सुपेला में चिकित्सको के साथ मारपीट, गाली गलौज व तोड़फोड़ करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार

भिलाई। प्रार्थी डाॅ. पियाम सिंह शासकीय अस्पताल सुपेला थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.09.2024 की सुबह करीबन 05ः30 से 06ः30 बजे के मध्य आन ड्यूटी उपस्थित चिकित्सक एवं कर्मचारियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाए है। मारपीट करने से ड्यूटी मे तैनात शासकीय कर्मचारियों को चोटें आयी है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा गुण्डागर्दी करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा प्रार्थी/पीड़ितो द्वारा बताये हुलिए एवं फुटेज के आधार पर आरोपी अभय चौबे, गौतम सिंह एवं सागर पटेल को पकड़ा गया।

आरोपियों से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर करते हुए अपने अन्य साथी गिनिश साहू एवं हरीश तारक उर्फ मुन्ना के साथ शासकीय अस्पताल सुपेला में घुसकर मारपीट कर शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाना स्वीकर किये। आरोपियों को आज दिनांक 24.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। प्रकरण मे आरोपी गिनिश साहू एवं हरीश तारक उर्फ मुन्ना फरार है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना सुपेला से निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, प्र.आर. प्रकाशचन्द्र तिवारी, मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक अजीत सिंह, रमेश जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक: 1018/2024
धारा 221, 115(2), 296, 351(3), 132, 190, 191(2), 324(3) बीएनएस एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धार 3

आरोपी – 01. अभय चैबे पिता राजीव चैबे उम्र 24 साल निवासी नवीन नगर एसबीआई बैंक के पास चरोदा थाना पुरानी भिलाई।
02. गौतम सिंह पिता सूर्यभान सिंह उम्र 21 साल निवासी शांति पारा तालाब रोड थाना पुरानी भिलाई।
03. सागर पटेल पिता राम लाल पटेल उम्र 20 साल निवासी शांति पारा तालाब रोड थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button