देश-दुनियाफीचर्डविविध

सूर्यकुमार यादव के विस्फोटक नाबाद शतक के बदौलत मुंबई ने गुजरात को 27 रन से हराया

सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कैमरून ग्रीन के साथ 18 गेंदों पर 54 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन इस पार्टनरशिप में कैमरन ग्रीन का योगदान महज 3 रन रहा…

मुंबई (ए)। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतकीय पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 6 छक्के जड़े. वहीं, सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रनों का स्कोर बनाया. इस तरह गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 219 रनों का विशाल लक्ष्य है. मुंबई इंडियंस के लिए जब सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए, उस वक्त रोहित शर्मा की टीम 6 ओवर में 61 रन बना चुकी थी. बहरहाल, सूर्यकुमार यादव ने भी रनों की गति धीमी नहीं पड़ने दी. हालांकि, इस बल्लेबाज ने तेज शुरूआत की, लेकिन मिडिल ओवर्स में थोड़े धीमे पड़ गए, डेथ ओवर्स में सूर्यकुमार यादव ने फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

सूर्यकुमार यादव को शतक बनाने के लिए आखिरी 3 ओवर में तकरीबन 30 रन बनाने थे, लेकिन इस बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी. शतक के लिए आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकार थी. जबकि आखिरी गेंद पर 3 रन बनाने थे. मुंबई इंडियंस की पारी की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर शतक पूरा किया।

सूर्यकुमार यादव 49 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद पवैलियन लौटे. सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कैमरून ग्रीन के साथ 18 गेंदों पर 54 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन इस पार्टनरशिप में कैमरन ग्रीन का योगदान महज 3 रन रहा।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2023 का 57वां मुकाबला खेला गया. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए इस मैच में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए. जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी. मुंबई ने 27 रन से मुकाबले को अपने नाम किया. मुंबई की इस सीजन यह 7वीं जीत है. 14 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।

वहीं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, यह एक दिलचस्प खेल था, विशेष रूप से हमारे दृष्टिकोण से, दो अंक प्राप्त करके खुश हूं. हम राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन रखना चाहते थे लेकिन स्काई आया और कहा नहीं, वह अंदर जाना चाहता था. इस तरह का आत्मविश्वास उसके पास है और यह दूसरों पर असर डालता है. वह हर खेल को नए सिरे से शुरू करना चाहता है और पिछले खेल को पीछे मुड़कर नहीं देखता. कभी-कभी आप आराम से बैठकर गर्व महसूस कर सकते हैं लेकिन उसके साथ ऐसा नहीं है।

ऐसा रहा गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का हाल गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने 4 विकेट झटके, लेकिन बाकी गेंदबाजों का साथ नहीं मिला. राशिद खान ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया. राशिद खान के अलावा मोहम्मद शमी और अल्जारी जोसेफ जैसे गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए. मोहम्मद शमी के 4 ओवर में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने 53 रन लूटे. जबकि अल्जारी जोसेफ के 4 ओवर में 52 रन बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button