खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

BSF ने सोना तस्कर को किया गिरफ्तार, 3 करोड़ रुपए से अधिक के 45 सोने के बिस्कुट जप्त

सीमा सुरक्षा बल ने एक तस्कर को 45 सोने के बिस्कुटों के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त सोने का वजन 5242.910 ग्राम है और जिसकी कीमत 3,07,44,424 रुपए बताई गई है…

कोलकाता (ए)। सीमा सुरक्षा बल (दक्षिण बंगाल सीमांत) के तहत आईसीपी पेट्रापोल (जिला–उत्तर 24 परगना) 145वीं जवानों ने एक तस्कर को 45 सोने के बिस्कुटों के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त सोने का वजन 5242.910 ग्राम है और जिसकी कीमत 3,07,44,424 रुपए बताई गई है। तस्कर सोने के बिस्कुटों को बांग्लादेश से वापस भारत आ रहे खाली ट्रक में बने छेदों (कैविटी) में छिपाकर लाने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के जन संपर्क अधिकारी एके आर्य, डीआईजी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 4.15 बजे आईसीपी पेट्रापोल पर जवानों ने वाहन चेकिंग के दौरान बेनापोल (बांग्लादेश) में निर्यात का माल छोड़कर वापस भारत लौट रहे एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका।

तलाशी में ट्रक में बने कुछ चुनिंदा छेदों से पारदर्शी टेप से लिपटे और कपड़े में बंधे 21 सोने के बिस्कुट बरामद किए। जवानों ने सोने के बिस्कुटों तथा ट्रक को जब्त कर लिया तथा ट्रक चालक से पूछताछ की। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान उत्तर 24 परगना जिला के सम्राट बिस्वास के रूप में हुई है।

इसी बीच, बीएसएफ जवानों को उसी ट्रक में सोने के और भी बिस्कुट छुपे होने की पुख्ता खबर मिली। कंपनी कमांडर ने तुरंत एक सिविल मैकेनिक को बुलाकर ट्रक के दूसरे हिस्से में बने कुछ और चुनिंदा छेदों (कैविटी) को खुलवाया। कैविटी को खोलने पर उसमें 24 सोने के बिस्कुट और मिले जोकि टेप से लपेटे हुए थे। इस प्रकार ट्रक से कुल 45 सोने के बिस्कुटों की जब्ती हुई। 45 सोने के बिस्कुटों और जब्त ट्रक की अनुमानित कीमत 3,12,44,424 रुपए आंकी गई।

पूछताछ में सम्राट बिस्वास ने बताया कि वह उत्तर 24 परगना का रहने वाला है। वह नियमित रूप से निर्यात का सामान लेकर बांग्लादेश जाता है। 21 अगस्त को वह बांग्लादेश गया था। 25 अगस्त को जब वह वापस भारत आ रहा था। उसी समय बांग्लादेश पार्किंग एरिया में जशोर जिले के बेनापोल के सुमन मंडल ने उससे संपर्क किया और 45 सोने के बिस्कुट सौंपे।  उसने बताया कि सुमन मंडल के निर्देशानुसार सोने के बिस्कुट वह भारत में आकर गोपालनगर गांव के सलाम मंडल को सौंपने वाला था। इस बीच बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया।

इसके अलावा, बीएसएफ के खुफिया विभाग को सूचना मिली कि गोपालनगर गांव के सलाम मंडल और उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल के सामद मंडल और पेट्रापोल के कुतुबदीन कारिकर सोने के तस्कर हैं। ये सभी तस्कर उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रोपोल थाना क्षेत्र के गांव जयंतीपुर निवासी अजगर शेख के लिए काम करते हैं। अजगर शेख भारत में सोने का बड़ा आपूर्तिकर्ता है।

पकड़े गए तस्कर को जब्त किए गए सोने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोलकाता स्थित कस्टम ऑफिस को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button