दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

40 रूपए की दर पर च्वॉईस सेंटर के माध्यम से युवा करा सकेंगे बेरोजगारी भत्ता का पंजीयन, पहले दिन 298 युवाओं ने कराया पंजीयन

दुर्ग। जिले में बेरोजगारी भत्ता को लेकर आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से शुरू हो गई है। जिले के युवा ऑफिशियल साईट www.berojgaribhatta.cg.nic.in में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर रहें है। पहले दिन संध्या तक स्थिति में अधिकारी पुष्टि के अनुसार 298 युवाओं ने अपना ऑनलाइन पंजीयन करा लिया है।

जिला प्रशासन भी बेरोजगारी भत्ता योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर सक्रिय है। इस दिशा में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश में योजना बद्ध तरीके से पंजीकरण को लेकर रणनीति का निर्माण किया गया है।

जिसमें जिले सभी च्वाईस सेंटर में युवाओं को मात्र 40 रूपए की दर पर ऑनलाईन पंजीकरण की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। जिसमें ऑनलाईल पंजीयन की दर 30 रूपए, स्केनिंग दर 5 रूपए व प्रिंटिग दर 5 रूपए निर्धारित की गई है।

इससे युवा जिनके पास ऑनलाईन फार्म भरने के लिए पर्याप्त सेटअप नहीं है, वो भी च्वॉईस संेटर व रोजगार पंजीयन केन्द्र के माध्यम से असानी से पंजीयन करा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button