खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा ने जारी की 64 प्रत्याशियों की दूसरी सूची: भिलाई से प्रेम प्रकाश, वैशाली नगर ने रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्रकार, दुर्ग शहर से गजेंद्र यादव और अहिवारा से डोमनलाल कोरसेवाड़ा को बनाया प्रत्याशी

रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 64 उम्मीदवारों के नाम हैं. दूसरी सूची में पूर्व आईएएस, फिल्म अभिनेता, सांसद समेत नए चेहरों को भी मौका दिया गया है. अब पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना ही बाकी रह गया है।

बीजेपी ने सभी सीटिंग एमएलए को चुनाव में उतारा है. एक सीटिंग एमएलए बिंद्रानवागढ़ की टिकट कटी है. वहीं इस बार तीन सांसद विजय बघेल, गोमती साय और रेणुका सिंह को भी विधानसभा की टिकट दी गई है. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर रामपुर, नारायण चंदेल जांजगीर, अरुण साव लोरमी, अजय चंद्राकर कुरुद, बृजमोहन अग्रवाल दक्षिण रायपुर से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

आपको बता दें कि भाजपा अपनी पहली सूची में 21 प्रत्याशियों का ऐलान किया था. वहीं अब दूसरी सूची में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. अब पांच विधानसभा बेमेतरा, अंबिकापुर, पंडरिया, बेलतरा और कसडोल में प्रत्याशी का ऐलान बाकी रह गया है। देखिए पूरी सूची…

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button