दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मृतिका का प्रेमी ही निकला आरोपी: प्रेम संबंध में मृतिका बना रही थी शादी का दवाब, आरोपी ने गला दबाकर किया हत्या

भिलाई। दिनांक 13.07. 2025 को प्रार्थिया ममता जंघेल टाउनशीप मार्केट नंदिनी के द्वारा थाना नंदिनी नगर में सूचना दिया गया कि दिनांक घटना समय 12.07.2025 के रात्रि 21.00 बजे से दिनांक 13.07.2025 के सुबह 08.30 बजे के मध्य मृतिका कुंवरिया बाई उर्फ चिंया उम्र 45 साल निवासी ग्राम हरदी हाल नंदनी टाउनशीप संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई है। सूचना पर थाना नंदिनी नगर में मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।

मर्ग की जांच के दौरान पाया गया कि मृतिका कुंवरिया बाई का दीपक कुमार तोडसे निवासी अहिवारा के साथ प्रेम सबंध था, जिस पर मृतिका बार बार शादी करने का दवाब बना रही थी। दीपक कुमार तोडसे दिनांक 12.07.2025 के रात्रि 09.00 बजे करीबन मृतिका के घर गया।

दोनों के मध्य शादी की बात को लेकर वाद विवाद हुआ, दीपक कुमार आक्रोशित होकर मृतिका के गला दबा कर हत्या कर मौके से फरार हो गया। थाना नंदिनी नगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक -159/25 धारा 103(1) बीएनएस कायमकर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की पतासाजी के दौरान सीसीटीव्ही फुटेज, त्रिनयन ऐप्पस, सायबर तकनीकी, टावर डम्प के माध्यम से संदेही दीपक कुमार तोडसे उम्र 42 साल रायपुर रोड अहिवारा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर कुंवरिया बाई की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- दीपक कुमार तोडसे उम्र 42 साल रायपुर रोड अहिवारा, नंदिनी नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button