छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रेल दुर्घटना को टालने में प्रशंसनीय कार्य करने वाले 03 रेलकर्मियों को SECR के महाप्रबंधक ने मासिक संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित

 

रायपुर/पीआर/आर/272: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 03 रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक आलोक कुमार के द्वारा आज सम्मानित किया गया। रायपुर रेल मंडल के भिलाई रेलवे स्टेशन में कार्यरत ई. एस. मानवेल, ट्रैक मैंनेनर के द्वारा दिनांक 13 अगस्त, 2022 को रायपुर रेल मंडल के भिलाई रेलवे स्टेशन में कार्यरत ई. एस. मानवेल, ट्रैक मैंनेनर के द्वारा भिलाई स्टेशन से अप दिशा में गुजर रही माल गाड़ी के सातवे एवं आठवे वेगन में हॉट एक्सल दिखाई दिया, उन्होने तुरत संबन्धित अधिकारी को सूचना दी गयी और ट्रेन को भिलाई स्टेशन में रोककर खराब वेगन को अलग किया गया है एवं सतर्कता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटना को टालने में प्रशंसनीय कार्य किया गया है। भिलाई स्टेशन से अप दिशा में गुजर रही माल गाड़ी के सातवे एवं आठवे वेगन में हॉट एक्सल दिखाई दिया, उन्होने तुरत संबन्धित अधिकारी को सूचना दी गयी और ट्रेन को भिलाई स्टेशन में रोककर खराब वेगन को अलग किया गया है एवं सतर्कता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटना को टालने में प्रशंसनीय कार्य किया गया है।

दिनांक 11अगस्त , 2022 को बिलासपुर रेल मंडल के रायगढ़ रेलवे स्टेशन में कार्यरत चित्रभान पटेल, गेट्कीपर के द्वारा लोको (WAG-7) जेएसपीएल ब्लॉक कैबिन के तीसरी लाइन से लुढ्कर रायगढ़ (डाउन दिशा) की और जाने लगा । ट्रेन को समपार संख्या LC 289 की ओर आता देख, उन्होने तुरत अपनी सूझ-बुझ दिखते हुए, तत्काल गेट को बंद किया एवं सतर्कता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटना को टालने में प्रशंसनीय कार्य किया गया है।

दिनांक 16 अगस्त , 2022 को नागपुर रेल मंडल के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में कार्यरत वी. के.एक्का, लोको पायलट (मालगाड़ी) के द्वारा डोंगरगढ़-पनियाजोव खंड के बीच एक झटका लगा लोको पायलट ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर गाड़ी को खड़ा किया। लोको पायलट ने जानकारी एकत्र की और पाया की रेल फ्रेक्चर हुआ है। उन्होने तुरत संबन्धित अधिकारी एवं कंट्रोल को सूचना दी गयी और सीनियर सेक्शन इंजीनियर/डोंगरगढ़ घटना स्थल पर पहुंचे एवं मरम्मत कार्य किया गया एवं सतर्कता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटना को टालने में प्रशंसनीय कार्य किया गया है।

संरक्षा से संबंधित अच्छी जानकारी, सजगता, सतर्कता एवं बेहतर संरक्षा भरे कार्य की सराहना करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर महाप्रबंधक आलोक कुमार ने उपरोक्त कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button