Uncategorised

हत्या के प्रयास के फरार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, घटना के दिन से फरार थे दोनो आरोपी

गैरेला-पेंड्रा-मरवाही। दिनांक 21/5/2020 को गौरेला निवासी प्रशांत गुप्ता के साथ रेती ट्रेक्टर के नाम से हुए विवाद, जानलेवा हमले एवं गाड़ी में हुई तोड़फोड़ के मामले पर थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 58/2020 धारा 147, 148, 149, 307,427 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट कायम किया गया था। जिसमे आरोपी अजय तिवारी और रजनीश तिवारी की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार गौरेला पुलिस प्रयासरत थी।
प्रकरण के फरार आरोपी मिथिलेश गुर्जर पिता तुलसी प्रसाद गुर्जर निवासी धनौली एवं रोहणी प्रसाद गुर्जर पिता बंशधारी गुर्जर निवासी धनौली की जानकारी मिलने पर थाना गौरेला की टीम द्वारा दस्तयाब किया जाकर आरोपी गणों से घटना में प्रयुक्त फावड़ा एवं डंडा जप्त किया जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य दो फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है जल्द ही वे भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Back to top button