खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देंगे 70 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र, 22 राज्यों में होगा रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार मेलों में अब तक दिए गए नियुक्ति पत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, क्लर्क, स्टेनोग्राफर आदि शामिल हैं…

नईदिल्ली (ए)। केंद्र सरकार आने वाले समय में विभिन्न मंत्रालयों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए मिशन मोड में है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि नौकरियां देने के लिए रोजगार मेले 16 मई को आयोजन 22 राज्यों में किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि रोजगार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 70,000 से भी ज्यादा नई भर्तियों के नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. प्रधानमंत्री ने पिछले साल अक्टूबर में रोजगार मेला योजना शुरू की थी. इस बार रोजगार मेले को 45 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

अधिकारियों ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है क्योंकि केंद्र सरकार 2019 में सत्ता में आई, जो अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में है. बता दें कि पहला रोजगार मेला 22 अक्टूबर, 2022 को आयोजित किया गया था, जिसमें 75,000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे. दूसरा रोजगार मेला 22 नवंबर, 2022 को आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र सौंपे दिए थे. जबकि, तीसरा संस्करण 20 जनवरी और चौथा संस्करण 13 अप्रैल को हुआ था. इनमें भी लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र बांटे गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में मौजूदा समय में रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं. जानकारी में आगे कहा गया है कि हर मंत्रालय में नियुक्तियों और रिक्तियों को भरने की निगरानी खुद केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं।

इन पदों पर हुई भर्तियां रोजगार मेलों में अब तक दिए गए नियुक्ति पत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट, इंकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट, तकनीशियन, डाक असिस्टेंट, असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षक और लाइब्रेरियन आदि शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में गृह मंत्रालय बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती कर रहा है. भर्तियां यूपीएससी, एसएससी और रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के जरिए की जा रही हैं.इनमें जल्दी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button