Uncategorised

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को अपने सुपुत्र के विवाह का दिया न्योता

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट कर उन्हें अपने सुपुत्र के विवाह में शामिल होकर आशीर्वाद देने का आग्रह किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने मुख्यमंत्री को इस मांगलिक कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के राजधानी स्थित निवास में पहुंचकर उनसे और उनकी धर्मपत्नी सांसद ज्योत्सना महंत से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें अपने सुपुत्र के विवाह का निमंत्रण पत्र दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और श्रीमती महंत ने मुख्यमंत्री को इस मांगलिक कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button