छत्तीसगढ़फीचर्ड

सब्जी मंडी में प्याज चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 18 बोरी प्यार व ऑटो रिक्शा जप्त

सब्जी मंडी में चोरी करने वालों पर पुलिस का प्रहार…भारी मात्रा में प्याज चोरी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे…चोरी हुए प्याज और घटना में प्रयुक्त ऑटो किया गया जप्त…

बिलासपुर। प्रार्थी मोहन मोटवानी तिफरा थोक सब्जी मंडी में दुकान चलाता है, जिसकी दुकान पर 21-22 मई की दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 18 बोरी प्याज की चोरी कर ली गयी है।

उक्त सूचना पर थाना सिरगिट्टी द्वारा अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज चेक की गई एवं आसपास के दुकानदारों तथा कार्यरत मजदूरों से पूछताछ की गई।

इस दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 संदेहियों को चिन्हांकित किया गया, जिनकी पहचान सब्जी मण्डी तिफरा मे काम करने वाले धनीराम यादव व चंद्रभूषण ठाकुर के रूप में हुई।

दोनों से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाद नहीं दिया गया, परन्तु कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 18 बोरी प्याज एवं चोरी में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा को जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सभी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिरगिट्टी टीम की उक्त कार्यवाही पर प्रशंसा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button