घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 04 फरवरी: धनु राशि वाले वाणी पर नियंत्रण रखें और पूंजी निवेश न करें, कुटुम्बीजनों से न उलझें, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं

04 फरवरी 2024 को रविवार का दिन रहेगा और माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 05:49 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी. इस दिन विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेगा. आज रविवार को वृद्धि योग और ध्रुव योग रहेगा. चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि पर रहेगा. रविवार, 04 फरवरी को शाम 04:48 से 06:11 तक राहुकाल रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज मिथुन और कन्या राशि वाले थोड़े परेशान रह सकते हैं. वहीं तुला राशि वालों को सेहत के प्रति सचेत रहना होगा. वहीं मकर और मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा. आज रविवार, 04 फरवरी का दिन मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं राशिफल-

मेष राशि (Aries): व्यापारिक नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा.  प्रेम में दूरी बनी हुई है. थोड़ा बचकर पार करें. उपाय- शनिदेव की अराधना करें. कोई नीली वस्तु दान करें.
वृषभ राशि (Taurus): भाग्य में रोड़े अटक सकते हैं. मान-सम्मान पर ठेस लग सकती है. स्वास्थ्य मध्यम है. प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. उपाय- शनिदेव की अराधना करते रहें.
मिथुन राशि (Gemini): चोट लग सकती है और किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक है. व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे. उपाय- शनिदेव की अराधना करते रहें.
कर्क राशि (Cancer): जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है. नौकरी-चाकरी में समस्या आ सकती है. व्यवसायिक स्थिति थोड़ी खराब दिख रही है और स्वास्थ्य भी मध्यम है. प्रेम और व्यापार भी अच्छी स्थिति में नहीं चल रहा है. उपाय- नीली वस्तु का दान करें. भगवान शिव की अराधना करते रहें.
सिंह राशि (Leo): शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है. उपाय- भगवान विष्णु की अराधना करें.
कन्या राशि (Virgo): बच्चों की सेहत पर ध्यान दें. स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है. प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं. व्यापारिक दृष्टिकोण से कुल मिलाकर सही चलेगा. उपाय- भगवान शिव का जलाभिषेक करें.
तुला राशि (Libra): भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में दिक्कत आ सकती है. गृहकलह के शिकार हो सकते हैं. सीने में विकार हो सकता है. मां के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है. स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही रहेगा. उपाय- शनिदेव की अराधना करते रहें.
वृश्चिक राशि (Scorpio): घोर पराक्रमी बने रहेंगे. आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा. व्यवसायिक सफलता का समय है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम की स्थिति काफी सुधर चुकी है. उपाय- नीली वस्तु का दान करें.
धनु राशि (Sagittarius): वाणी पर नियंत्रण रखें और पूंजी निवेश न करें. कुटुम्बीजनों से न उलझें. मुख रोग के शिकार हो सकते हैं. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं. उपाय- लाल वस्तु पास रखें.
मकर राशि (Capricorn): स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. कुछ अच्छा भी होगा तो कुछ बुरा भी होगा, मध्यम समय है. प्रेम की स्थिति में थोड़ा सुधार होगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें.
कुंभ राशि (Aquarius): स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. उर्जा का स्तर थोड़ा घटेगा. स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा. उपाय- गणेश जी की वंदना करते रहें.
मीन राशि (Pisces): आर्थिक मामले सुलझेंगे, लेकिन थोड़ी चिंता बनी रहेगी. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेगा. भगवान शिव की अराधना करते रहें.
साभार: एबीपी न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button