दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई भाजपा ने जिले में बढ़ रहे अपराध एवं लचर कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर एवं एसपी को सौंपा ज्ञापन

 

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के द्वारा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू के नेतृत्व में दुर्ग कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को जिले में बढ़ रहे अपराध एवं लचर कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम में से कहा गया कि पूर्व में दुर्ग – भिलाई हमेशा से शांत एवं सुरक्षित माना जाता रहा है लेकिन पिछले तीन वर्षों में जिले में जो भय का वातावरण बना है जगह जगह अवैध शराब परोसी जा रही असमाजिक तत्व खुले आम चौक चौराहों पर शराब का सेवन कर रहे हैं।

ट्विनसिटी के युवाओं को सूखे नशे का आदी बनाया जा रहा है शासन की देखरेख में बेधड़क सट्टे और जुए का कारोबार फलफूल रहे है।माता और बहने सुरक्षित नही है। प्रदेश के मुखिया एवं गृहमंत्री का जिला होने के बावजूद भिलाई- दुर्ग में लगातार अपराध में बढ़ोतरी हो रही है।शासन और प्रशासन मौन साधे हुए है।लगातार बढ़ रहे अपराधों पर पुलिस का कोई नियंत्रण नही है।इसमें शासन की निरंकुशता स्पष्ट परिलक्षित हो रही है,जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है।

जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा दुर्ग भिलाई में लगातार आपराधिक घटनाये बढ़ रही है।अपराधों पर अंकुश ना लगाना संदेह उत्पन्न करता है।भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।जिले में बढ़ रहे अपराधों एवं अपराधियों पर शीघ्र ही अंकुश नही लगाया गया तो भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के समस्त कार्यकर्ता सड़क पर आकर आन्दोलन करने के लिये बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालो में भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी, शंकरलाल देवांगन, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जिलामंत्री अवधेश चौहान,मंजूषा साहू कार्यालय मन्त्री मनोज तिवारी जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा अनूसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी मदन सेन आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button