दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

यात्री प्रतीक्षालय बरसात और तेज गर्मी में यात्रियों को देगी राहत: मंत्री गुरु रुद्र कुमार

 

भिलाई 3। अहिवारा विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड क्रमांक 11 में यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण काफी सुंदर तरीके से कराया गया है।

इसका निर्माण ऐसे स्थान पर करवाया गया है जहां लोगों का नियमित रूप से आना-जाना रहता है। यात्री प्रतीक्षालय बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी जोकि प्रतिदिन एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करते हैं।

यात्री प्रतिक्षालय में दूरदराज से आने वाले राहगीरों व आगंतुकों के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही यात्री प्रतिक्षालय गर्मी व बरसात के मौसम में यात्रियों के लिए एक आश्रय का कार्य भी करेगी। साथ ही मंत्री ने वार्ड क्रमांक 13 में मंगल भवन आहाता कार्य का भूमिपूजन भी किया।

Related Articles

Back to top button