खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गृहमंत्री अमित शाह दिवंगत सुशील मोदी के घर पहुंचकर पुराने संबंधों को याद कर परिजनों का बढ़ाया ढांढस

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन 13 मई को हो गया था. इसके बाद से उनके आवास पर कई दिग्गज श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं. वहीं, आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी पहुंचे…

पटना (ए)। चुनावी दौरे को लेकर गुरुवार को पटना पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिवंगत नेता सुशील मोदी के घर पहुंच कर उनके परिवार वालों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सुशील मोदी की फोटो पर माल्‍यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. अमित शाह ने सुशील मोदी के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए परिवार को सांत्वना दिया।

अमित शाह शुक्रवार को आरा में भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह बिहार में तमाम चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं. चुनावी महासमर में अमित शाह का यह छठा बिहार दौरा है. गौरतलब है कि अमित शाह आज पटना में रात्रि विश्राम करेंगे और 24 मई को बिहार के आरा लोकसभा क्षेत्र के रमना मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 13 मई को निधन हो गया था. कैंसर की बीमारी से जूझ रहे सुशील मोदी ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली थी. दिवंगत नेता सुशील मोदी को पटना में राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई थी।

उनके निधन पर देश के कई राजनीतिक दल और उनके नेता ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की थी. पटना में उनके आवास पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे थे और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

वहीं, बीते 20 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी थी. इस दौरान पीएम मोदी ने सुशील मोदी के परिवार वालों से मिलकर ढांढस भी बंधाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button