दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

20 एमआईजी और 10 एमआईजी भवनों का कुम्हारी में हुआ आबंटन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल प्रक्षेत्र एवं संभाग दुर्ग द्वारा 06 मार्च को कुम्हारी कालोनी में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मण्डल के कुम्हारी कॉलोनी अंतर्गत निर्मित 20 एम.आई.जी. -। एवं 10 एम.आई.जी.-।। भवनों में निवासरत मेसर्स भगवती प्रसाद केड़िया कंपनी के तत्कालीन कर्मचारियों/कर्मचारियों के आश्रितजनों को मुख्यमंत्री के ओ.एस. डी. मनीष बंछोर के द्वारा आबंटन आदेश प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वार्ड पार्षद ओमनारायण वर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा, जिला प्रशासन से डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल से अपर आयुक्त एच.के.जोशी, उपायुक्त आर.के.राठौर, कार्यपालन अभियंता एस.आर.ठाकुर एवं सम्पदा अधिकारी श्री डी. एस. उर्वशा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button