दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जुआ खेलते 8 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगद 1 लाख रुपए से अधिक और कार-मोटर सायकल जप्त

भिलाई। दिनांक 08.08.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिली की सिरसाभाठा अरविंद गोस्वामी के खेत बाडी का कमरा मे प्लास्टिक का बना चौकोर गुल गोटी जिसमे चारो ओर एक दो चार की संख्या मे गोल चिन्ह से रूपये पैसों का हार जीत का दाव लगाकर जुआं खेल रहें हैं।

प्राप्त सूचना की तसदिकी एवं रेड कार्यवाही पर सिरसाभाठा अरविंद गोस्वामी के खेत बाडी का खुला कमरा मे लाईट जलाकर बैठकर रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआं खेलते मिले जिसे मौके पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी कर जुआं खेलते 1. अरविंद गोस्वामी 2 नरेश 3. सन्नी सिंह 4. मोह0 युनुस ऊर्फ कल्लु 5. तपन चंद्र डे 6. राजेश कुमार 7. मनोज गोस्वामी 8. फरीद अहमद को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 2 कार, 2 एक्टिवा वाहन 01 मोटर सायकिल एवं आरोपीयो के पास तथा फड़ से जुमला कीमती 9,15,000/- रूपये को जप्त कर वजह सबूत कब्जा पुलिस लिया।

आरोपीगणो का कृत्य धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 के अंतर्गत घटित करना पाये जाने से आरोपियो के विरूत्द्ध विधिवत कार्यवाही किया गया है।
अपराध क्रमांक 306/2025 धारा – छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5

नाम आरोपीगण-
1.अरविंद गोस्वामी उम्र 34 साल पता क्वार्टर नंबर 6/ए खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग
2.नरेश उम्र 42 साल पता पंचशील नगर चरौदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.
3.सन्नी सिंह उम्र 45 साल पता 23/06 नेहरू नगर ईस्ट थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.
4.मोह0 युनुस ऊर्फ कल्लु उम्र 59 साल पता बीएमवाय चरौदा दादर रोड पांनी टंकी पास थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.

5.तपन चंद्र डे पउम्र 52 साल नंदिनी रोड विवेकानंद कालोनी थाना छावनी जिला दुर्ग
6.राजेश कुमार उम्र 46 साल पता कोहका कालोनी हाउसिंग बोर्ड थाना सुपेला जिला दुर्ग
7.मनोज गोस्वामी उम्र 35 साल निवासी खुर्सीपार वार्ड क्र0 48 थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग
8.फरीद अहमद उम्र 39 साल पता चरौदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button