छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांत ठाकुर ने स्ट्रांग रूम, सुरक्षा में लगाये गए सीसीटीव्ही कैमरे एवं सर्विलांस रुम में लगे टीवी का किया निरीक्षण

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर दिये सुरक्षा के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के संबंध में जो इंतजाम किए गए हैं उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में जहां पर और सुधार की आवश्यकता थी उसके लिए संबंधित प्रभारी अधिकारी को अवगत भी कराया गया।

स्ट्रांग रूम में रास्ते में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरियर लगाकर बारिकी से निरीक्षण किये जाने के भी निर्देश दिये।
नियुक्त कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम के सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो तुरंत निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएं तथा तुरंत उसका समाधान कराएं।

स्ट्रांग रूम में लगे अधिकारी कर्मचारियों के निरीक्षण के दौरान सीआरपीएफ. के अधिकारी एवं डीएसपी.परि. विंकेश्वरी पिंदे,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, सहित सुरक्षा में लगे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button