घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 08 नवंबर: मिथुन राशि वालों लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा, किसी संत महापुरुष के मार्गदर्शन से जीवन में परिवर्तन होगा

आज कार्तिक शुक्ल सप्तमी तिथि 8 नवंबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में हो रहा है। आज छठ महापर्व का समापन होगा। चंद्रमा के इस गोचर के दौरान आज उत्तराषाढ़ा उपरांत श्रवण नक्षत्र से गोचर करेगा और आज सूर्य के साथ बुध तुला राशि में होकर बुधादित्य योग भी बनाएंगे। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

मेष राशि: आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 8 नवंबर शुक्रवार को दिन की शुरुआत में कार्यों को पूरा होने में परेशानी आएगी। अपने सूझबूझ से कार्य को सफल और परिपूर्ण करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है, किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि: आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 8 नवंबर शुक्रवार को दिनचर्या में आए बदलाव से कार्य प्रभावित होंगे, नौकरी में चल रही परेशानी बड़ा रूप ले सकती है। तबादले के योग बन रहे हैं, आर्थिक समृद्धि बनी रहेगी। संतान सुख संभव है।
मिथुन राशि: आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 8 नवंबर को लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा, किसी संत महापुरुष के मार्गदर्शन से जीवन में परिवर्तन होगा। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे, पारिवारिक मांगलिक समारोह की रूपरेखा बनेगी।
कर्क राशि: आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 8 नवंबर शुक्रवार का दिन शुभ है। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी के साथ मिलकर नया व्यापार प्रारंभ करने वाले हैं जो सफल रहेगा।
सिंह राशि: आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 8 नवंबर को अपने व्यवहार को परिवर्तन लाएं, लोगों की निंदा करने से बचें। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। अध्ययन में रूचि कम रहेगी। संतान के किए कार्यों से परेशान रहेंगे, आर्थिक समृद्धि संभव है।
कन्या राशि: दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार अपने व्यवहार से सभी को अपना बना लेंगे, आलस्य की अधिकता के कारण आवश्यक कार्य प्रभावित होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, महंगे वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।
तुला राशि: दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 8 नवंबर को शारीरिक पीड़ा के चलते चिंता बढ़ सकती है, परिजनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। नौकरी में बदलाव का मन है, दोस्तों से रिश्ते कमजोर होंगे। यात्रा में परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि: दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 8 नवंबर शुक्रवार को मेहमानों का आगमन होगा, संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। कारोबार में मशीनरी की खराबी पर बड़ा खर्च संभव है, जीवनसाथी की जरूरत को पूरा करने में लगे रहेंगे। अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।
धनु राशि: शुक्रवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 8 नवंबर को दिन की शुरुआत प्रसन्नता वाली रहेगी। शारीरिक पीड़ा संभव है, पड़ोसियों से व्यवहार कमजोर होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं, विवाह योग्य लोगों के लिए समय शुभ है।
मकर राशि: शुक्रवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 8 नवंबर को मानसिक तनाव रहने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है, नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। आर्थिक उन्नति संभव है, रूके कार्य समय पर होंगे। वाहन, मशीनरी की खरीद संभव है।
कुंभ राशि: कुंभ राशिफल 8 नवंबर के अनुसार शुक्रवार को कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बहनों से संबंध कमजोर होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं, दोस्तों की सहायता से आर्थिक मामलों में गति आएगी। कारोबार विस्तार के लिए नए लोगों से संपर्क बनेगा।
मीन राशि: मीन राशिफल के अनुसार शुक्रवार को बिना सोचे समझें बोलने से बचें, धार्मिक ग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं, रूचिकर भोजन की प्राप्ति होगी। मकान दुकान में परिवर्तन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button