दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

14 को वैशाली नगर विधानसभा में बिजली आफिस एवं 18 जुलाई को भिलाई विधायक निवास में होगा भाजपा का बड़ा आंदोलन

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा -प्रकोष्ठ- प्रकल्प के अध्यक्ष महामंत्री,संयोजक-सहसंयोजक की महत्वपूर्ण बैठक भिलाई जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला के महामंत्री प्रेम लाल साहू द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनसमस्याओं, अनिमिक्ताओ, को ले कर बड़े स्तर पर कांग्रेस विधायक निवास का घेराव की तैयारी को लेकर चर्चा एवम जिम्मेदारी दी गई।

जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने इस आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा कि यह आंदोलन के अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा में बिजली ऑफिस का घेराव किया जाएगा। यह आंदोलन 14 जुलाई को किया जाएगा। भूपेश सरकार एवं बिजली विभाग द्वारा लगातार मनमाना बिजली का बिल, बिजली की कटौती से जन-जन परेशान हैं सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ के झूठे वादे किया गया। अब जनता को अलग-अलग प्रकार का कर लगाकर बिजली बिल दुगना देना पड़ रहा है। इस मनमानी को लेकर जनहित पर आंदोलन किया जाएगा।

वही दूसरा घेराव 18 जुलाई को भिलाई विधानसभा में लगातार राज्य सरकार की विफलता, लूट, डकैती, नशाखोरी, जुआ, सट्टा एवम अवैध काम को लेकर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का घर का घेराव आक्रोश रैली निकल कर किया जाएगा। और इसकी तैयारी के लिए मंडल स्तर पर बैठक भी प्रारंभ हो गई है यह रैली भी व्यापक रहेगा।

इस बैठक का आभार महेश वर्मा द्वारा किया गया इस बैठक में मुख्य रूप से योगेंद्र सिंह, शिवसागर मिश्रा, अमर सोनकर, प्रमोद सिंह, जयप्रकाश यादव, विजेंद्र सिंह, विजय जयसवाल, संजय सिंह, रणजीत सिंह, मनोज तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रूप राम साहू, विजय शुक्ला, गजानंद बंछोर, तिलक राज,शैलेंद्र शेंडे, सुषमा जेठानी, स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा, द्वारिका चंद्रवंशी, आदि उपस्थित थे। उपयुक्त जानकारी जिला मीडिया सहप्रभारी रणजीत सिंह ठाकुर द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button