खास खबरफीचर्डविविध

रोमांचक मैच में जीती टीम इंडिया, दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने 70 और जैकब ने 58 रनों की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलेन ने 16, टिम सीफर्ट ने सात और डेरिल मिचेल ने छह रन बनाए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल नाबाद 10 और मिचेल सैंटनर चार रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश रेड्डी को एक-एक सफलता मिली…

 

 

नईदिल्ली (ए)। भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में रोमांचक अंदाज में चार विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 181 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 70 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और किसी तरह टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। नमन धीर हालांकि, आउट हो गए जिसके बाद भारत फिर मुश्किल में नजर आने लगा। भारत को आखिरी पांच ओवर में 68 रन चाहिए थे। क्रीज पर तिलक और नीतीश रेड्डी मौजूद थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने कीवी टीम के मुंह से जीत छीन ली। तिलक और नीतीश के बीच सातवें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर भारत ने ये मुकाबला अपने नाम किया।

भारत के लिए तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 51 रन बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। नमन धीर 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 27, संजू सैमसन ने 14, अक्षर पटेल ने 11, श्रेयस अय्यर ने 7 और वैभव सूर्यवंशी ने 4 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर को चार विकेट मिले, जबकि जैकब डफी और नाथन स्मिथ ने एक-एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स और बेवोन जैकब के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद फिलिप्स और जैकब ने चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की और न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने 70 और जैकब ने 58 रनों की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलेन ने 16, टिम सीफर्ट ने सात और डेरिल मिचेल ने छह रन बनाए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल नाबाद 10 और मिचेल सैंटनर चार रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button