दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व पार्षद जय प्रकाश यादव ने कोसा नगर में आयुष्मान कार्ड बाटकर मनाया आयुष्मान भारत दिवस

 

भिलाई। वार्ड 5 कोसा नगर के अटल आवास, बॉम्बे आवास, रैशने आवास क्षेत्र में आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण कर आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संयोजन कर रहे पूर्व पार्षद वार्ड 3 एवं भाजपा स्वच्छ भारत अभियान विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश यादव ने कहां कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत योजना’ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाए जाने वाले आयुष्मान भारत दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

करोना कॉल लॉकडाउन में शिविर लगाकर लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया था जिसका डोर टू डोर जाकर वितरण किया गया लोगों को इस योजना का लाभ भी बताया गया। आगे अपने वक्तव्य में कहा कि इस अवसर पर हम कामना करते हैं कि देश का प्रत्येक नागरिक सदैव स्वस्थ एवं निरोगी रहें।

जय प्रकाश यादव ने आयुष्मान कार्ड वितरण ममता राजकुमार उइके,डॉली महतो,आशा महानंद,रोशनी कुमारी, बसंती महानंद,खाँमु महानंद,राजू महानंद, लक्की सहित सैंकड़ो महिलाओं, युवाओ ,बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया ।आयुष्मान कार्ड पाकर लोगो के चेहरे में खुशी आ गईं ।इस अवसर पर राजू चौहान रामाशीष सिंह, भूपेश द्विवेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button