छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG रामगोपाल गर्ग ने जिला सरगुजा का किया वार्षिक निरीक्षण, नव निर्मित पुलिस कैंटीन भवन एवं महिला विश्राम कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरगुजा। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक को जिला सरगुजा के रक्षित केंद्र अंबिकापुर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय सरगुजा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा रक्षित केंद्र अंबिकापुर मे परेड कि सलामी ली गई सलामी पश्चात परेड का निरीक्षण कर बेस्ट टर्नआऊट धारण करने वाले अधिकारियो/कर्मचारियों को पुरुस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। परेड के दौरान पुलिस बैंड द्वारा मधुर धुन पर परेड का संचालन किया गया। आईजी द्वारा पुलिस बैंड के जवानों को भी ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

परेड निरीक्षण पश्चात रक्षित केंद्र के वाहन शाखा का निरीक्षण के दौरान शासकीय वाहनों की अद्यतन स्तिथि के संबंध में चालकों से वाहनों के सम्बन्ध मे विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए बी.पी. वाहन, जैमर वाहनों के मेंटेनेंस व उनके रख-रखाव के संबंध में विधिवत जानकारी लिए।

तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के सतत मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे रक्षित केंद्र अंबिकापुर के प्रांगण मे पुलिस दरबार का आयोजन कर पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनके समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए। आइजी के समक्ष जवानों द्वारा रिस्पॉन्स भत्ता, समेत कई निवेदन पर शासन को प्रस्ताव भेजनें हेतु निर्देश दिए गए।

दरबार के दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा अपने उदबोधन मे पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को संवेदनशील रहकर कार्य करने की नसीहत देते हुए आईजी द्वारा कहा गया कि सरगुजा जिला संभाग का मुख्यालय का जिला है जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बताते हुए पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे बेहतर कार्यवाही होने की बात कही गई।

दरबार के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा रक्षित केंद्र स्थित शस्त्रागार, स्टोर के रख रखाव संबंधी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। बाद निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा सरगुजा पुलिस कैंटीन के नवनिर्मित क़क्ष का उद्घाटन किया गया जिससे पुलिस परिवार को काफी सुविधा प्राप्त होंगी, कैंटीन क़क्ष उद्घाटन पश्चात महिला विश्राम गृह का भी उद्घाटन कर महिला कर्मचारियों के सुविधा हेतु लगातार सुविधाएं बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए।

रक्षित केंद्र निरीक्षण पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी शाखाओं के कार्यो का बारीकी से आवलोकन करते हुए संबंधीतो को रिकॉर्ड दुरुस्त करने हेतु हिदायत दी गई। सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को समय पर उनके जी पी एफ इत्यादि का भुगतान के साथ साथ उनके पेंशन अविलंब प्राप्त हो इस बाबत मुख्य लिपिक को निर्देशित किए।

कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यालयीन कार्यों में शीघ्रता लाने हेतु निर्देश दिए, साथ ही समय समय पर वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त होने वाले दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने हेतु समझाइश दी गई।निरीक्षण के अगले चरण में शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के थाना-चौकियों का वार्षिक निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला(भा.पु.से.), प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन एवं सरगुजा जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक जयराम चारमाको, आइजी स्टेनो पुष्पेंद्र शर्मा, रीडर सुभाष ठाकुर सहित कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button