दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कोविड-19 वेक्सीन सेंटरों में पीएम मोदी का बैनर लगाने और अव्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद और कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

भिलाई। आज केंद्र सरकार के द्वारा मुफ्त दिये जा रहे कोवीड 19 के टीकाकरण सेंटर पर पीएम मोदी एवं केन्द्र सरकार की इस व्यवस्था का कहीं उल्लेख ना होने के बाबत और टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था सुधारने बाबत दुर्ग सांसद विजय बघेल को संज्ञान में देते हुए जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा।

मयंक गुप्ता, जतिन वर्मा एवं सन्नी यादव ने संयुक्त रूप से बताया की देश के समस्त नागरिकों हेतु उनको स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नि:शुल्क वेक्सीनेशन की व्यवस्था प्रदान की हैं एवं सभी नागरिकों को नि:शुल्क वेक्सीनेशन प्राप्त हो रहा हैं परंतु दुर्ग जिले के किसी भी कोविड-19 वेक्सीनेशन सेंटर ल में प्रधानमंत्री की फोटो नहीं लगी है जो कि न्यायोचित नहीं हैं, अगर दुर्ग जिला प्रशासन प्रधानमंत्री का फोटो सभी सेंटरों में नहीं लगाता तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी सेंटरों में प्रधानमंत्री की फोटो वाला बेनर लगाएँगे साथ ही वेक्सीनेशन सेंटरों में जो अव्यवस्था पर राज्य सरकार का ध्यान ना होने ये कोरोना को आमंत्रित कर रहा हैं।

स्वच्छता, टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेनसिंग, वेक्सीन लगवाने आ रहे लोगों के लिए सेनेटाईजर की भी व्यवस्था नहीं रहती हैं। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इन सभी विषयों को सांसद दुर्ग विजय बघेल एवं कलेक्टर दुर्ग के समक्ष रखा गया है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहाँ राज्य सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। आज ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से परमजीत सिंह (टोनी), आशीष जयसवाल, शरत कुमार, मयंक गुप्ता, जतिन वर्मा, सन्नी यादव, दीपांश कटकवार, शैलेंद्र कुमारआदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button