दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जोगी कांग्रेस नेता दिवाकर भारती, दो अधिवक्ता सहित क्रिश्चियन समाज के 500 लोग भाजपा में हुए शामिल

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के केम्प-1 में शारदा पारा तालाब के समीप आयोजित एक समारोह में मसीही समाज के लगभग 500 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है। लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक रिकेश सेन, निगम भिलाई के पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा सहित जिला और मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

वैशाली नगर विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस से प्रत्याशी रहे पूर्व पार्षद डाक्टर दिवाकर भारती सहित दो अधिवक्ताओं ने भी इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया है। दिवाकर भिलाई केम्प क्षेत्र के सक्रिय जनप्रतिनिधि रहे हैं और कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की है कि उनके सैकड़ों समर्थक भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, विधायक रिकेश सेन एवं पूर्व सभापति राजेन्द्र सिंह अरोरा की उपस्थिति में सभी को प्रवेश दिलाया गया है। दिवाकर के साथ अधिवक्ता सुशील कुमार तिवारी और अमित चौहान ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

इसी कार्यक्रम में भिलाई मसीह समाज के केम्प मंडल के अध्यक्ष एस बाला राजू ने अपने समाज के 500 लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button