दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव वार्ड 38 के वार्डवासियों से हुए रूबरू, किए कई घोषणाएं

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। वे सुबह सेे ही लोगों से मिलनेे उनका हालचाल जानने के लिए वार्डों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को विधायक श्री यादव वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर पहुंचे। जहां वार्डवासियों के साथ उन्होंने वार्ड के विभिन्न सड़क, गली मोहल्ले का निरीक्षण किया। इसी दौरान वार्डवासियों ने उन्हें वार्ड में स्थित पं. रविशंकर शुक्ल मार्केट की समस्याएं बताई।

विधायक श्री यादव उसी समय मार्केट का निरीक्षण किए। पूरे मार्केट का जायजा लेने के बाद विधायक श्री यादव ने कहा कि अब इस मार्केट को स्मार्ट मार्केट बनाया जाएगा। यहां खरीदी करने के लिए आने वाले लोगों को अब कोई परेशानी ना हो। इसके लिए यहां बेहतर सुविधाएं डेवलप की जाएगी। पूरे मार्केट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रंग बिरंगी लाइटों से मार्केट को सजाया जाएगा। जनता की सुरक्षा के लिए चारो तरह सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे। ताकि यहां आने वाले लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें औैर चोरी जैसी घटनाएं ना हो।

इसके अलावा यहां की सभी सड़कों को चकाचक बनाया जाएगा। सड़कों निर्माण और संधारण करने के साथ ही यहां आने वाले ग्राहकों के लिए खास कर महिलाओं को वॉसरूम, टॉयलेट की समस्या ना हो। इसके लिए यहां पर एक स्मार्ट टॉयलेट भी बनाया जाएगा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरे मार्केट का प्रोजेक्ट प्लान जल्द तैयार किया जाए।

ज्योति कलश रूम का लोकार्पण
भेंट मुलाकात के दौरान विधायक श्री यादव दुर्गा पारा पहुुंचे। जहां वे इससे पहले भी गए थे। जब वे गए थे, तब लोगों ने उन्हें एक ज्योति कलश बनाने की मांग की थी। मांग के अनुरूप विधायक श्री यादव ने काम शुरू करवा दिया था। अब जब पहुंचे तो ज्योति कलश कक्ष बन कर तैयार हो गया है। जिसका आज लोकार्पण किया गया। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ विधायक श्री यादव ने लोकार्पण किया। इसके लिए वार्डवासियों ने उनका दिल से आभार जताया और कहा कि आप ने जो वादा किया था, उसे समय पर पूरा भी कर दिया।

रामहेपुर बस्ती में लगेगा वाटर एटीएम, बनेगा शेड और होगा मंच का जीर्णोद्धार
भेंट मुलाकात करते हुए विधायक श्री यादव राजेपुर बस्ती पहुंचे। जहां लोगों ने वाटर एटीएम लगाने की मांग की। विधायक श्री यादव ने जनता की मांग पर घोषणा की कि जल्द ही वार्ड में एक वाटर एटीएम लगाया जाएगा। साथ ही यहां मंच का जीर्णोंद्धार किया जाएगा। शेड का निर्माण भी किया जाएगा। विधायक श्री यादव ने वार्ड के नागिरकों से मिलकर उनका हालचाल जाना और लोगों के साथ बैठकर चाय पीते हुए वार्ड के विकास को लेकर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button