खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कांग्रेस सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल में तीन और डीजल 3.05 रुपये प्रति लीटर किया महंगा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाने का एलान किया है। इस फैसले के बाद पेट्रोल के साथ-साथ डीजल की कीमत में भी तीन रुपये प्रति लीटर का उछाल आया है। इससे पहले पंजाब में भी कांग्रेस सरकार ने बिजली की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया था…

कर्नाटक (ए)। कर्नाटक सरकार ने ईंधन की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है। कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने पेट्रोल के दाम तीन और डीजल की कीमतों को लगभग 3.05 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है। कांग्रेस सरकार के इस फैसले के मुताबिक कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल का सेल्स टैक्स 29.84 फीसदी, जबकि डीजल का बिक्री कर 18.44 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है।

इस फैसले के असर के बारे में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि कर्नाटक में तत्काल प्रभाव से पेट्रोल की कीमत लगभग तीन रुपये जबकि डीजल की कीमत 3.05 रुपये बढ़ जाएगी।

इस फैसले का असर उपभोक्ताओं के आम इस्तेमाल वाली चीजों पर भी पड़ने की आशंका है। रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों की कीमतों में उछाल आ सकती है। दैनिक आवाजाही के लिए लोग वाहनों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करते हैं। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी ईंधन की कीमतों को बढ़ने के बाद टिकट की दरें बदल सकती हैं।

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2024 के ठीक बाद देश की प्रमुख दूध कंपनियों ने कीमतों को बढ़ाने का एलान किया था। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने के फैसले से जनता पर और बोझ बढ़ने की आशंका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button