खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

महिलाओं की हत्या करने वाला आरोपी सीरियल किलर गिरफ्तार, अंधे कत्ल के 02 मामलों का हुआ खुलासा

महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी सीरियल किलर को किया गया गिरफ्तार…पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर ग्राम भालुकोना में घटित अंधे कत्ल के 02 मामलों का किया गया पर्दाफाश…आरोपी द्वारा वर्ष 2020 में एक 35 वर्षीय एवं साल 2023 में एक 56 वर्षीय महिला की, कर दी गई थी हत्या…पुलिस टीम द्वारा “साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों” की मदद से पूछताछ कर दबोचा गया आरोपी…

 

बलौदाबाजार। पहला मामल- दिनांक 29.05.2020 को प्रार्थी रामायण पटेल निवासी ग्राम भालूकोना द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी भतीजी अनुपम बाई अपने घर में अकेली रहती थी कि दिनांक 29.05.2020 के प्रातः 07:30 बजे सूचना मिली कि मृतिका अनुपमा बाई का शव महानदी किनारे एक पेड़ के डंगाल में मरी पड़ी है।

सूचना पर थाना लवन का पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंचा। पुलिस बल द्वारा संपूर्ण घटनास्थल का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें मृतिका का शरीर पेड़ डंगाल में लेटा हुआ तथा पैर जमीन में था, कपड़ा बिखरा हुआ, सिर पर काफी चोट लगा था तथा शव पूरी तरीके से खून से लथपथ था।

पास में ही खून लगा एक सूखी लकड़ी भी पड़ा मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसी सूखी लकड़ी से मारपीट का मृतका की हत्या किया जाना एवं शव को पेड़ में लटका देना प्रतीत हो रहा था। घटनास्थल निरीक्षण में मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, लकड़ी का टुकड़ा आदि को विधिवत जप्त किया गया।

रिपोर्ट पर महिला की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में अपराध क्र. 345/2020 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दूसरा मामला- दिनांक 13.03.2023 को प्रार्थी किशन यादव निवासी ग्राम भालूकोना द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गांव के पनखट्टी तालाब पार स्थित मंदिर के पास गौरी बाई यादव उम्र 56 साल निवासी ग्राम भालूकोना का शव पड़ा हुआ है कि सूचना पर थाना लवन का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंचा।

पुलिस बल द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया की मृतिका घर में अकेली रहती थी। मृतिका के सिर, चेहरा में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारकर चोंट पहुंचाया जाना, जिसमें से खून निकला हुआ था। सांथ ही शव को घसीटने का निशान भी दिख रहा था।

इस दौरान घटना स्थल में मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों, खून लगा लकड़ी का टुकड़ा, एक लोहे का हंसिया आदि विधिवत जप्त किया गया कि रिपोर्ट पर महिला की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में अपराध क्र. 212/2023 धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

दोनों प्रकरणों में ग्रामवासियों से विस्तृत पूछताछ किया गया। साथ ही घटनास्थल का सुक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। इसके साथ ही दोनों महिलाओं के रहन-सहन एवं दैनिक दिनचर्या का भी अध्ययन किया गया।

संपूर्ण घटनाक्रम एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड में गांव के ही एक संदेही तेजराम उर्फ कोंदा का नाम सामने आया। उक्त संदेही को हिरासत में लेकर “साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों” की मदद से उससे मनोवैज्ञानिक रूप से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा एक सीरियल किलर की भांति दोनों महिलाओं की हत्या करना स्वीकार किया गया।

तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर एवं अन्य हथियार भी बरामद किया गया। पुलिस टीम की विशिष्ट कार्यकुशलता एवं समर्पण द्वारा दो महिलाओं की हत्या करने वाली आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्रकरण में दिनांक 06.09.2024 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

आरोपी- तेजराम उर्फ कोंदा उम्र 32 साल निवासी ग्राम भालुकोना थाना लवन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button