दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुरानी भिलाई थाना परिसर में होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

भिलाई 03। दिनांक 14.03.2025 को होने वाली होली त्यौहार हेतु थाना पुरानी भिलाई मे शांति समिति का बैठक आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे, एसडीएम महेश सिंह राजपूत, तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी महेश ध्रुव सहित थाना क्षेत्र के पार्षदगण, कोटवार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। जनप्रतिधियों और प्रशासन ने उपस्थितजनों से शांतिपूर्ण तरीके से होली त्यौहार मनाने की अपील की और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

होली पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारा से मनाने के संबंध में निम्न बिंदुओं में जानकारी दी गई जो निम्नानुसार है-

01. होलिका दहन बिजली तार के नीचे ना करे।
02. किसी को ऊपर जबरदस्ती रंग न लगाये।
03. केमिकल वाले रंग का उपयोग न करें जिससे स्किन एलर्जी खुजली ना हो।

04. मोटरसाइकिल में तीन या तीन से अधिक सवारी बैठकर मोटरसाइकिल ना चलाएं।
05. मोटरसाइकिल को शराब सेवन कर तेज गति से न चलाएं।
06. बेवजह शहर एवं गांव में घूम कर हुड़दंग ना करें।
07. तेज आवाज वाली वाहनों का उपयोग न करें।

09. किसी भी प्रकार के मुखौटे का उपयोग न करें।
10. कपड़े फाड़ने वाली होली ना खेलें।
11. होली में प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।

12. दूसरों की धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं।
13. प्रशासन द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन करें।
14. शौहादर्य और शांतिपूर्ण होली मनाये।

15.किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तुरंत थाना के सूचना देवे।

16. फूहड़ या अश्लील गानों का प्रयोग न करे।

17. किसी भी प्रकार का हथियार ना लेकर घूमे न ही उसका प्रदर्शन करे।

18. होलिका दहन के समय भी सावधानी बरते और जलते समय ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल सावधानी से करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button