दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अंतरराष्ट्रीय संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम ने अशोक दालवानी को भिलाई जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम ने अशोक दालवानी को भिलाई जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुंदरानी के हस्ताक्षर युक्त नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है की अंतराष्ट्रीय संस्था विश्व सेवा संगम द्वारा आपको छत्तीसगढ़ प्रदेश भिलाई जिला अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। आपसे अपेक्षा है कि समाज में संगठन और सदाबहार की भावना जागृति उत्पन्न करने का प्रयास सिंधी भाषा को जीवित रखना उसके विस्तार एवं विकास के लिए समाज का उत्साहित करना साथ ही सिंधी संस्कृति और सभ्यता का प्रयास व प्रचार कर अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन करेंगे।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप से सहयोग व कार्यों से सिंधी सेवा संगम के इन प्रयासों से सिंधी समाज निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होगा।
अशोक दालवानी के इस नियुक्ति पर भिलाई सिंधी समाज के लोगो और उनके शुभचिंतको ने हर्ष व्यक्त कर उनको बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button