दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अंतर जिला वाहन चोर एवं आदतन नकबजन चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे, नकबजनी के 02 व वाहन चोरी के 03 मामलों का हुआ खुलासा

दुर्ग। दिनांक 21.01.2024 को प्रार्थी सोहन लाल जैन निवासी डीमरपारा दुर्ग द्वारा थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20-21.01.2024 की मध्य रात्रि गंजपारा चौक स्थित चांदमल जैन होल सेल दुकान में घुसकर अज्ञात चोर ने नगदी 1.75 लाख रूपये एवं चांदी की सामग्री चोरी की है कि रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध 32 / 2024 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिले में लगातार हो रही नकबजनी की घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा नकबजनी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) डॉ. अनुराग झा (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग) मणीशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी
निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानें की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के मार्गों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों से फूटेज एकत्रित कर उनका सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। टीम द्वारा पूर्व में नकबजनी के संदेहियों एवं जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। इसी क्रम में टीम को घटना समय पर सीसीटीव्ही फूटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया जिसे स्थानीय स्तर पर सूत्रों के मध्य प्रसारित कर जानकारी एकत्रित की गयी। सूत्रों द्वारा फूटेज में दिखायी देने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहचान आदूतन अपराधी डिपरा पारा दुर्ग निवासी बच्चन दास मानिकपुरी के रूप में सुनिश्चित की गयी, जो कुछ माह पूर्व जेल से रिहा हुआ है कि सूचना पर टीम द्वारा बच्चन दास को नगपुरा से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किन्तु सतत् एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर दिनांक 20 21.01.24 की दरमीयानी रात गंजपारा चौक स्थित होल सेल की दुकान
पर चोरी की घटना को करना एवं इंदिरा मार्केट स्थित अग्रवाल मिस्ठान भंडार से नगदी रकम (सिक्का) चोरी करना स्वीकार किया। इसके साथ-साथ आरोपी द्वारा जवाहर चौक आपापुरा से 01 नग एक्टिवा वाहन, महावीर कालोनी दुर्ग से 02 नग एक्टिवा वाहन को चोरी कर बांस टॉल डिपो डिपरापारा दुर्ग में छिपाकर रखना बताया।

जिससे टीम द्वारा आरोपी के निशानदेही पर 03 नग एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 07 बीए 3267, सीजी 07 बीजी 2920, सीजी 07 बीजी 5991, चांदी के आभूषण, 01 नग मोबाईल एवं नगदी 3500 रू जुमला कीमती 2.20 लाख रूपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना दुर्ग से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि राजेश पाण्डेय, प्र. आर. संतोष मिश्रा, प्रदीप राजपूत, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक जी. रवि, जगजीत सिंह, खुसीद खुरर्म बक्स, चित्रसेन साहू, बालमुकुंद साहू, नरेन्द्र सहारे, तिलेश्वर राठौर, कोमल राजपूत, सनत भारती थाना दुर्ग से
उनि मकरधब्ज प्रधान सउनि पूरनदास प्र. आर. चेतन साहू, योगेश चन्द्राकर आरक्षक अलाउद्दीन खान, लव पाण्डेय की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी: बच्चन दास मानिकपुरी पिता जोगी मानिकपुरी उम्र 20 साल निवासी मुकुंद भवन के पास डिपरापारा, दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button