खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज, जानिए मौसम और भारत का रिकॉर्ड?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज रविवार 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज बारिश के कारण ही ड्रॉ रही थी. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला पूरी तरह से बारिश से धुल गया था. बाकी दोनों मुकाबलों में भी बारिश का साया मंडरा रहा था. ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में यह बात जरूर होगी कि क्या वनडे सीरीज में भी दक्षिण अफ्रीका का मौसम खलल डालेगा?

दक्षिण अफ्रीका में इन दिनों काले बादल तो मंडरा रहे हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि इससे भारत-दक्षिण अफ्रीका के पहले वनडे मुकाबले में कोई बाधा नहीं पहुंचेगी. दरअसल, यह मुकाबला जोहानिसबर्ग में सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार 1.30 बजे) शुरू होगा. शाम 7 बजे तक यह मुकाबला खत्म हो जाएगा. इस दौरान जोहानिसबर्ग में बारिश की बेहद कम संभावना है।

महज 2 से 5 प्रतिशत ही संभावना है कि मैच में बारिश हो. अगर यह होती भी है तो कुछ वक्त के लिए ही होगी. बाकी पूरे वक्त आसमान साफ रहेगा. यानी रविवार को मैच का मजा किरकिरा नहीं होगा. मैच के दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. वहीं शाम के समय यह 20 डिग्री तक गिर सकता है. मुकाबला दिन में होने के कारण मैच में ओस की कोई भूमिका नहीं होगी।

हो सकती है रनों की बरसात जोहानिसबर्ग के ‘दी वांडरर्स’ स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होगी. यह मैदान एक हाई स्कोरिंग ग्राउंड है. यहां तीन बार 400+ स्कोर बने हैं. 300 रन का आंकड़ा तो कई मर्तबा पार हुआ है. ऐसे में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में भी यहां जमकर रन बरसने की उम्मीद है।

जोहानिसबर्ग में भारत का रिकॉर्ड जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड खराब रहा है. यहां भारतीय टीम ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे 5 में हार का सामना करना पड़ा है. इसके उलट दक्षिण अफ्रीका ने इस मैदान पर खेले 40 में से 30 मुकाबले जीते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button