खास खबरफीचर्डविविध

अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक: फटाफट निपटा लेवें अपना काम, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट?

भारत में बैंक राष्ट्रीय और प्रांतीय छुट्टियों के संयोजन के कारण 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे. छुट्टियों की लंबी सूची को देखते हुए आपको समय से पहले ही आपके बैंक संबंधित काम जैसे लेन-देन, चाहे बिलों का भुगतान, कैश ट्रांसफर करना हो या अतिरिक्त सेवाओं के लिए बैंक जाना हो, उसके लिए प्लान बना लेना चाहिए…

 

नईदिल्ली (ए)। अगले माह अक्टूबर 2024 में बैंकिंग हॉलीडे की लिस्ट लंबी है. त्यौहार वाले महीने में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे, जिसकी जानकारी अगर आपको एडवांस में रहे तो आप अपने बैंक संबंधित काम मैनेज कर सकते हैं।

जैसे-जैसे अक्टूबर 2024 नजदीक आ रहा है, फेस्टिवल की तैयारियां ज़ोर पकड़ रही हैं. भारत में बैंक राष्ट्रीय और प्रांतीय छुट्टियों के संयोजन के कारण 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे. छुट्टियों की लंबी सूची को देखते हुए आपको समय से पहले ही आपके बैंक संबंधित काम जैसे लेन-देन, चाहे बिलों का भुगतान, कैश ट्रांसफर करना हो या अतिरिक्त सेवाओं के लिए बैंक जाना हो, उसके लिए प्लान बना लेना चाहिए।

RBI हर साल राष्ट्रीय आयोजनों, क्षेत्रीय त्योहारों और सप्ताहांत की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों की सूची प्रकाशित करता है. भारत में बैंक की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं, लेकिन कुछ छुट्टियां ऐसी भी हैं जो पूरे भारत में मनाई जाती हैं।

अक्टूबर 2024 में बैंक हॉली डे लिस्ट

1 अक्टूबर- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण छुट्टी.2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय छुट्टी3 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती6 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।10 अक्टूबर- महा सप्तमी11 अक्टूबर- महानवमी12 अक्टूबर- दशहरा और दूसरा शनिवार13 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दसैन) और गंगटोक में दशहरा16 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)17 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती20 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)26 अक्टूबर- विलय दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार27 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)31 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और दीपावली।

इन छुट्टियों के अलावा, भारत में बैंक हर रविवार और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, इसलिए इन दिनों में बैंक की फिज़िकल ब्रांच चालू नहीं होंगी. हालांकि मोबाइल ऐप, UPI, IMPS और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी, ताकि आप बिना किसी रुकावट के अपने लेन-देन जारी रख सकें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button