दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने के बाद पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह से मिले दया सिंह, आगामी निगम चुनाव पर की चर्चा

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने के बाद शनिवार को दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर भिलाई-दुर्ग मे भाजपा सगंठन एवं आगामी निगम चुनाव को लेकर चर्चा की।

ज्ञात हो कि डॉ. रमन सिंह के अनुशंसा पर ही दया सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। लॉक डाउन में दया सिंह की बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा लगातार गरीब, जरूरतमंद, बेजुबान पशुओं की लगातार निःशुल्क सेवा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button