छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में, 1500 कोच एवं खिलाड़ी लेंगे भाग

भिलाई। अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर (वेटलिफ्टिंग, योगा एवं पावर लिफ्टिंग) 2024-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह अत्यंत गौरवान्वित करने वाला क्षण है कि प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में हो रहा है।

इस खेलकूद प्रतियोगिता में देश की विभिन्न राज्यों, केन्द्रीय शासित प्रदेश और केन्द्रीय सुरक्षा बलों की 33 टीमों भाग ले रही हैं जिसमें 1500 कोच एवं खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। खेलों का आयोजन भिलाई के तीन अलग-अलग स्थानों में होना है।

इस प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर में आयोजित पावरलिफ्रिफ्टिंग (पुरूष/महिला) कुल 10 ईवेन्ट, वेटलिफ्रिफ्टिंग (पुरूष/महिला) कुल 08 ईवेन्ट तथा योगा (पुरूष/महिला) के विभिन्न 05 ईवेन्टों के अलग-अलग आयु में भाग लेकर कुल 312 मेडलों के लिये प्रतिस्पर्धा करेगें।

जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस के 52 खिलाड़ियों के द्वारा भाग लिया जावेगा। छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा गमचछा और गुलदस्ता देकर प्रतियोगिता में आ रहे मैनेजर/कोच एवं प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया जा रहा है तथा इनकी विभिन्न स्थानो में आवास व्यवस्था तथा भोजन के लिये जयंती स्टेडियम ग्राउण्ड में किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button