खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अखिल भारतीय IGP-DGP सम्मेलन: समारोह की तैयारी युद्ध स्तर पर, कई इलाके नो-फ्लाई जोन घोषित, पीएम मोदी-शाह भी होंगे शामिल

29 नवंबर से 1 दिसबंर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय-डीजीपी सम्मेलन में पीएम मोदी और अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार सम्मेलन के दौरान भुवनेश्वर के कई इलाकों में नो-फ्लाई जोन घोषित किए गए है…

 

भूवनेश्वर (ए)। 29 नवंबर से लेकर 01 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय-डीजीपी सम्मेलन के लिए तैयारी तेज हो गई है। जिसके लिए भुवनेश्वर के कई इलाकों में नो-फ्लाइ जोन घोषित किया गया। बुधवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया कि 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय आईजीपी-डीजीपी सम्मेलन के दौरान कई इलाकों को नो-फ्लाई और नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है।

सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। जिसके लिए जारी अधिसूचना में बताया गया कि बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बीपीआईए) क्षेत्र, राजभवन, लोक सेवा भवन, आईपीएस मेस और इन स्थानों के बीच का रास्ता नो-फ्लाइंग जोन रहेगा। बता दें कि यह कदम प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी हस्तियों की यात्रा को लेकर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के अलावा राज्य पुलिस की 38 प्लाटून जमीनी सुरक्षा प्रदान करेंगी।
इस बीच मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल के साथ प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। जिसके बारे में मनमोहन सामल ने कहा कि यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री उनके कार्यालय जाएंगे, इसलिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामन ने बताया कि प्रधानमंत्री का 29 नवंबर को हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वे सीधे राजभवन जाएंगे और फिर भाजपा कार्यालय जाएंगे। इसके साथ ही सामल ने कहा कि प्रधानमंत्री हवाई अड्डे पर सभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
अब बात अगर पीएम मोदी के ओडिशा में सम्मेलन में भाग लेने के साथ-साथ दिनचर्या की करें तो सबसे पहले प्रधानमंत्री पार्टी कार्यालय में दो घंटे तक रुकेंगे, जहां वे मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और राज्य के पदाधिकारियों से मिलेंगे और रात्रि भोज भी करेंगे। अगले दिन 30 नवंबर को प्रधानमंत्री डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में भाग लेंगे। बता दें कि यह सम्मेलन ओडिशा में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button